HomeBIHARबेतियासशस्त्र सीमा बल की 44वीं वाहिनी में एक दिवसीय कस्टम एक्ट कार्यशाला...

सशस्त्र सीमा बल की 44वीं वाहिनी में एक दिवसीय कस्टम एक्ट कार्यशाला आयोजित

Bettiah. रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/नरकटियागंज। सशस्त्र सीमा बल की 44वीं वाहिनी मुख्यालय, नरकटियागंज में सोमवार को एक दिवसीय कस्टम एक्ट कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 44वीं वाहिनी के कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा सीमा पार से आने-जाने वाले सामानों की गहन जांच व जब्ती प्रक्रिया के प्रति जवानों को जागरूक करना था। इस दौरान बेतिया के कस्टम अधीक्षक संजीव कुमार वर्मा तथा नरकटियागंज के कस्टम अधीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने उपस्थित अधिकारियों व जवानों को कस्टम एक्ट के विभिन्न प्रावधानों, कानूनी प्रक्रियाओं और जांच की बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 44 वाहिनी नरकटियागंज, 21 वाहिनी बगहा, 47 वाहिनी रक्सौल, 65 वाहिनी बेतिया के अलावा 44 वाहिनी की विभिन्न सीमा चौकियों से आए अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम में उप कमांडेंट ज्ञानेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी व बलकर्मी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular