देश वाणी। नौशाद अहमद। लौरिया।
लौरिया। गोनौली-डुमरा पंचायत में सोमवार को मुखिया सुनीता देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित की गई। बैठक में पंचायत के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। आवास योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लिए पात्र लाभुकों के चयन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
पंचायत सचिव शुभम कुमार ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की पात्रता, प्रावधान और चयन प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए पंचायत स्तर पर आवश्यक जानकारी ग्रामीणों को दी जा रही है।
ग्राम सभा में ग्रामीणों ने सड़क, आवास सहित पंचायत की अन्य जरूरतों और समस्याओं को भी रखा। मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों ने संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मुखिया सुनीता देवी ने कहा कि पंचायत में सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाएगा। ग्रामीणों की जरूरत के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
मौके पर सरपंच हरिकेश्वर शर्मा, आवास पर्यवेक्षक प्रियंका कुमारी, ग्रामीण आवास सहायक सोनेलाल प्रसाद, सरपंच हरिकेश्वर शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि सुमन ठाकुर, स्वच्छता पर्यवेक्षक नवीन तिवारी, विकास मित्र संतोष कुमार, वार्ड सदस्य सुरेंद्र तिवारी, संतोष यादव, सरीफ साईं, ठाकुर प्रसाद, कृष्णा प्रसाद साह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



