देश वाणी। अमृता वर्मा।
मोतिहारी।छतौनी थाना क्षेत्र में बुधवार की रात पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के कारण हिंसक झड़प हो गई। रहमानिया हॉस्पिटल के पास अज्ञात अपराधियों ने चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान बड़ा बरियारपुर निवासी विजय सहनी के पुत्र राजन कुमार के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही छतौनी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भवानीपुर जिरात के रहने वाले प्रथम कुमार नामक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। प्
रारंभिक जांच में पता चला है कि यह घटना आपसी विवाद और पुरानी रंजिश का परिणाम है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने, चाकू और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मुख्य आरोपित को पकड़ लिया गया है तथा इस वारदात में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
URL Slug: motihari-chhaatouni-rehmaniya-hospital-youth-murder-investigation
English Newspaper Heading: Youth Murdered in Stabbing Incident Near Rehmaniya Hospital in Chhaatouni, Police Launch Manhunt for Other Accused



