HomeBIHARबेतियानरकटियागंज में गौशाला को दुरुस्त करने, सड़कों पर आवारा घूम रहे गोवंश...

नरकटियागंज में गौशाला को दुरुस्त करने, सड़कों पर आवारा घूम रहे गोवंश के संरक्षण और नई कमेटी के गठन की उठी मांग

Bettiah. रवि कुमार मिश्रा

बेतिया/नरकटियागंज। शहर में आवारा घूम रहे गोवंश के संरक्षण और स्थानीय गौशाला की लचर व्यवस्था को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं व पशु प्रेमियों ने सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से नरकटियागंज स्थित गौशाला की स्थिति में सुधार करने तथा पुरानी गौशाला कमेटी को भंग कर पारदर्शी प्रक्रिया से नई कमेटी का गठन करने की मांग की गई है।

एसडीएम को दिए गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में आवारा गाय और गोवंश सड़कों पर भटक रहे हैं। इससे आए दिन यातायात बाधित होने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जिससे आम लोगों और पशुओं दोनों के जीवन पर खतरा मंडरा रहा है। 

एसडीएम को दिए ज्ञापन में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा वर्ष 2025 में आवारा पशुओं के संरक्षण और उनके लिए उचित आश्रय स्थल सुनिश्चित करने के संबंध में दिए गए निर्देशों का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है। इसके आलोक में गौशाला की व्यवस्था को तत्काल प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया है। इसके अलावे गौशाला का प्रशासनिक निरीक्षण कर उसके भवन, चारदीवारी, शेड, बिजली, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की गयी है।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अनुमंडल पदाधिकारी से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द गौशाला का भौतिक सत्यापन कराया जाए और आवारा गोवंश के संरक्षण के लिए एक स्पष्ट कार्ययोजना बनाकर उचित कदम उठाए जाएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular