HomeBIHARबेतियाबेतिया में हिंसक झड़प में 17 वर्षीय किशोर की मौत, पांच लोगों...

बेतिया में हिंसक झड़प में 17 वर्षीय किशोर की मौत, पांच लोगों पर हत्या का आरोप

देश वाणी। Bettiah।अवधेश कुमार शर्मा।

बेतिया। पश्चिम चंपारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई हिंसक झड़प में 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना लालगढ़ पंचायत के धर्मपुर चौक के पास की बताई जा रही है। मृतक की पहचान सूरज जायसवाल, पिता राजू जायसवाल, के रुप में हुई है। झड़प में शिवम पटेल नामक युवक के घायल होने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार, धर्मपुर चौक के पास किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट और हिंसक संघर्ष हो गई। उसी क्रम में सूरज जायसवाल गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद वहाँ पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और घायल शिवम पटेल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पांच लोगों पर हत्या का आरोप

घटना के बाद मृतक के बड़े भाई ने गांव के पांच लोगों पर सूरज की हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों की ओर से लगाए आरोप के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामला में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच भी कर रही है।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

मृतक सूरज जायसवाल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।

प्रभारी थानाध्यक्ष कंचन भास्कर के अनुसार, मामले में पूछताछ की जा रही है और घटना के वास्तविक कारण का पता लगाया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हिंसक संघर्ष में कौन-कौन लोग शामिल रहे।

फिलहाल पुलिस ने परिजनों के आरोपों की पुष्टि नहीं की है। घटना की पूरी तस्वीर जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular