मोतिहारी। इंटरनेशनल वुमेन्स क्लब (IWC) बापूधाम मोतिहारी द्वारा आज Star World Public School, Chandmari, Motihari में एक सार्थक जागरूकता एवं सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधानाचार्या आभा शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता प्रदान की गई। इसमें बच्चों का डेंटल चेक-अप, दंत स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता, तथा बच्चों के बीच टूथब्रश और टूथपेस्ट का वितरण किया गया।
इसके साथ ही बच्चों को उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए Good Touch एवं Bad Touch विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। बच्चों को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श के बीच अंतर समझाने तथा किसी भी असहज परिस्थिति में विश्वसनीय बड़े व्यक्ति से बात करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया, जिसके माध्यम से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर आरती वर्मा, डॉ. प्रिया प्रसाद, धीरा गुप्ता, नीलम वर्मा एवं रागिनी सिंह सहित क्लब की सदस्याएं उपस्थित रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।



