HomeBIHARबाबा सोमेश्वर नाथ के दरबार में पहुंचे एसपी स्वर्ण प्रभात, विधि-विधान से...

बाबा सोमेश्वर नाथ के दरबार में पहुंचे एसपी स्वर्ण प्रभात, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

देश वाणी। विवेक शर्मा।

अरेराज।पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात शनिवार को अरेराज स्थित ऐतिहासिक बाबा सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर पहुंचे।उन्होंने श्रद्धा और आस्था के साथ बाबा सोमेश्वर नाथ का दर्शन-पूजन किया तथा विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर जिलेवासियों की सुख-शांति, समृद्धि, सद्भाव और सुरक्षा की मंगलकामना की।मंदिर पहुंचने पर महंत रविशंकर गिरी जी महाराज ने पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया।पूजा-अर्चना के पश्चात महंत ने एसपी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और आशीर्वाद प्रदान किया।इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।एसपी ने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत रखना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular