HomeBIHARमोतिहारीभारत को जानो’ लिखित परीक्षा में समृद्धि श्रेया व रिया कुमारी रहीं...

भारत को जानो’ लिखित परीक्षा में समृद्धि श्रेया व रिया कुमारी रहीं अव्वल

*नौ विद्यालयों के 28 चयनित प्रतिभागी 27 सितंबर को शाखा स्तरीय ” भारत को जानो” प्रश्न मंच में आजमाएंगे अपना ज्ञान और प्रतिभा क्षमता

रक्सौल।अनिल कुमार। भारत विकास परिषद्–रक्सौल शाखा की ओर से आयोजित अखिल भारतीय ‘भारत को जानो’ लिखित परीक्षा-2026 में नौ विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा परिणाम के आधार पर कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त 28 प्रतिभागियों का चयन शाखा स्तरीय प्रश्न मंच के लिए किया गया है। प्रश्न मंच का आयोजन 27 सितंबर को संपन्न होगा।

कनिष्ठ वर्ग में एसएवी स्कूल की समृद्धि श्रेया ने 50 में 46 अंक प्राप्त कर रक्सौल स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वरिष्ठ वर्ग में इसी विद्यालय की रिया कुमारी ने 43 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में संत माइकल इंग्लिश स्कूल के सर्वेश साह (44 अंक) तथा वरिष्ठ वर्ग में चन्द्रशील स्कूल के अंकित कुमार (38 अंक) द्वितीय स्थान पर रहे।

शाखा अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने कहा कि ‘भारत को जानो’ विद्यार्थियों को देश के इतिहास, संस्कृति, परंपरा, महापुरुषों और राष्ट्रीय मूल्यों से परिचित कराने का महत्वपूर्ण अभियान है। शाखा सचिव नरेश कुमार ने कहा कि प्रश्न मंच विद्यार्थियों के ज्ञान, आत्मविश्वास और त्वरित निर्णय क्षमता की परीक्षा का अवसर देगा।

संस्कार संयोजक नीतेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, कार्यक्रम संयोजक प्रतीक कुमार तथा सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ एवं अजय कुमार ने चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। संपर्क संयोजक उमेश सिकारिया, सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ एवं अजय कुमार ने बताया कि शाखा स्तरीय प्रश्न मंच के बाद चयनित विद्यार्थी 4 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर में आयोजित प्रांतीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसकी जानकारी परिषद के संपर्क संयोजक उमेश सिकारिया एवं सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ने दी है।

फोटो -भारत को जानो’ लिखित परीक्षा में समृद्धि श्रेया व रिया कुमारी रहीं अव्वल

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular