HomeBIHARबेतियाबेतिया के लौरिया में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को रौंदा, मौके...

बेतिया के लौरिया में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Bettiah| नौशाद अहमद|

लौरिया-बगहा मुख्य पथ पर बेलवा मोड़ के समीप रविवार शाम हुई सड़क दुर्घटना।

लौरिया से घर लौट रहा था 21 वर्षीय युवक आया अज्ञात वाहन की चपेट में।

बेतिया। एनएच-727 के लौरिया-बगहा मुख्य पथ पर बेलवा मोड़ के समीप रविवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान चौतरवा थाना क्षेत्र के बाबू परसौनी निवासी कोकिला मुखिया के 21 वर्षीय पुत्र प्रदीप मुखिया के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार प्रदीप किसी काम से लौरिया आया था। शाम में वह वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बेलवा मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही लौरिया पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया ले गई। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. कौशल किशोर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया गया कि प्रदीप दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular