HomeBIHARमोतिहारीमोतिहारी में भाजपा की बैठक: 17 सितंबर से शुरू होगा राष्ट्रव्यापी सेवा...

मोतिहारी में भाजपा की बैठक: 17 सितंबर से शुरू होगा राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान

  • सर्किट हाउस में सांसद राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई भाजपा जिला पदाधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक
  • सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की की गई समीक्षा
  • अभियान के तहत मोतिहारी और अरेराज क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, वृक्षरोपण और विभिन्न सेवा कार्य किए जाएंगे आयोजित

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। सर्किट हाउस के सभागार में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने की। बैठक में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद श्री सिंह ने कहा कि इस एक माह तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के साथ जोड़ना है। इसके तहत जिले में सेवा और जनकल्याण से जुड़े कई विशेष कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे, जिसमें कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।

अभियान की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ इसकी शुरुआत होगी, जिसमें हर बूथ और परिवार स्तर पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके अलावा अरेराज में मेगा स्वास्थ्य शिविर, युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर, और वृहद पैमाने पर वृक्षरोपण किया जाएगा। विद्यालयों में ‘सेवा चित्र’ के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि ‘सेवा स्मरण’ कार्यक्रम के अंतर्गत संगीत और नाट्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन का मिलन’, गांवों में ‘सेवा ज्योति यात्रा’, युवाओं के लिए ‘विकसित भारत 2047 का संकल्प’ और वडनगर-वाराणसी यात्रा जैसे कई आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नागरिकों को 25 सेवा गतिविधियों से जोड़ने के लिए ‘सेवा मेरा योगदान’ और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के वास्ते ‘सेवा सेतु’ अभियान भी चलाया जाएगा।

बैठक में कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने के लिए नियुक्त प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी तथा उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद सहित अन्य प्रमुख नेताओं ने भी अपने-अपने विचार रखे। इस अवसर पर सुधांशु रंजन, संजय चौधरी, नीता शर्मा, पंकज सिन्हा, सुधीर गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, पप्पू पाण्डेय, राजेश कुमार, राजू वर्मा, उत्तम मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह, डॉ. हेना चंद्रा, धर्मेंद्र कुमार, बबलू पासवान, चंदन सिंह और सन्नी सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular