देश वाणी। नौशाद अहमद। लौरिया।
लौरिया। लौरिया के रामजानकी मंदिर के समीप रविवार को जन सुराज पार्टी की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजू पांडेय ने की। इसमें पार्टी के संगठन को मजबूत करने, प्रखंड स्तर पर गतिविधियों को बढ़ाने और संगठन के विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि मजबूत संगठन के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। पार्टी की विचारधारा और कार्यक्रमों को पंचायत एवं बूथ स्तर तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।
बैठक के दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों और गतिविधियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कहा कि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत कर पार्टी की पहुंच आम लोगों तक बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर अमित सिंह, अफसर राही, संजय राय, शशि सुमन श्रीवास्तव, चंदन शुक्ला, जितेंद्र कुमार, अफरोज, रिपु सूदन पांडेय और संदीप सिंह समेत जन सुराज पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के अंत में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने सक्रियता के साथ काम करने का संकल्प लिया।




