HomeBIHARमोतिहारीनगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों की बैठक संपन्न

नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों की बैठक संपन्न

रक्सौल।अनिल कुमार।

शहर के मुख्य पथ स्थित नगर परिषद के जनसुविधा भवन स्थित कार्यपालक पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में सोमवार को नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों की एक बैठक संपन्न हुई। कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक के दौरान पूर्व से निर्धारित एजेंडा पर चर्चा की गई। जिसमें मुख्य रूप से साफ-सफाई के कार्य की समीक्षा के साथ-साथ विकासात्मक योजनाओं के चयन, राजस्व वृद्धि को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाने के साथ-साथ नप क्षेत्र में सड़कों का वर्गीकरण करने आदि के संबंध में समीक्षा की गई और आवश्यक निर्णय लिया गया।बैठक का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार कर रहे थे। साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि रविवार के भी दिन शहर के व्यवसायिक इलाकों में सफाई का कार्य चलेगा ताकि बाजार में आने वाले लोगों को गंदगी के कारण किसी तरह की परेशानी न हो। इसके अलावे, सफाई कार्य करने वाले कामगारों को सुरक्षा के लिए ग्लबस, गमबूट के साथ-साथ अन्य आवश्यक सहयोगी उपकरण उपलब्ध कराने का निर्णय सशक्त स्थायी समिति की बैठक से लिया गया। वहीं मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए सभी वार्ड में फॉगिंग कराने के साथ-साथ एंटी लारवा दवा का छिड़कांव कराने का भी निर्णय लिया गया है।कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि इसके अलावे विभाग से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में शहर के अंदर सड़कों का वर्गीकरण करने तथा उसी के अनुरूप टैक्स दर का निर्धारण करने का निर्णय भी लिया गया है। इसके अलावे, अलग-अलग वार्ड में लंबित सड़क, नाला के साथ-साथ अन्य विकास कार्याें को पूरा करने का निर्णय लिया गया है।बैठक में सशक्त स्थायी समिति के सदस्य जितेन्द्र दत्ता, रंजीत श्रीवास्तव, विरेन्द्र प्रसाद सहित अन्य नप कर्मी बैजू जायसवाल व अन्य मौजूद थे।

फोटो -नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों की बैठक संपन्न

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular