HomeBIHARमोतिहारीचोरी के मोटर पंप और चापाकल हैंडिल के साथ चार गिरफ्तार

चोरी के मोटर पंप और चापाकल हैंडिल के साथ चार गिरफ्तार

रामगढ़वा:

स्थानीय थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण और चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने के तहत बड़ी कार्रवाई की है। रामगढ़वा थाना कांड संख्या 407/26 के प्राथमिकी अभियुक्तों को पुलिस ने चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वसीम आलम (उम्र करीब 19 वर्ष, पिता आफताब आलम), अमन कुमार (उम्र करीब 19 वर्ष, पिता अनिल प्रसाद), राकेश कुमार (उम्र करीब 18 वर्ष, पिता चंद्रिका पासवान) और श्रवण कुमार (उम्र करीब 18 वर्ष, पिता मनशोक पासवान) शामिल हैं। ये सभी अभियुक्त विशम्भरापुर थाना रामगढ़वा, जिला पूर्वी चंपारण के रहने वाले हैं।
पुलिस ने इनके पास से चोरी का 01 मोटर पंप तथा थली के साथ 01 चापाकल का हेड हैंडिल बरामद किया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले तत्वों में हड़कंप मच गया है। सभी आरोपियों को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular