HomeBIHARमोतिहारीदिन में स्ट्रीट लाइट जलती मिली तो नपेंगे वार्ड जमादार व सुपरवाइजर:...

दिन में स्ट्रीट लाइट जलती मिली तो नपेंगे वार्ड जमादार व सुपरवाइजर: नगर आयुक्त

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। नगर निगम क्षेत्र में बिजली की बर्बादी रोकने के लिए नगर प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। नगर आयुक्त ने कार्यालय आदेश जारी कर शहर के सभी वार्डों और मुख्य सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइटों को सुबह होते ही अनिवार्य रूप से बंद करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी अधीनस्थ वार्ड जमादारों और एजेंसी के वार्ड सुपरवाइजरों को निर्देश जारी किए गए हैं।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी क्षेत्र में स्विच खराब होने के कारण लाइट बंद नहीं हो पा रही है, तो उसकी सूचना तत्काल निगम कार्यालय को देनी होगी। इसके बावजूद यदि दिन के समय किसी वार्ड या मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट जलती पाई गई, तो संबंधित वार्ड जमादार और एजेंसी सुपरवाइजर की व्यक्तिगत जवाबदेही तय करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular