HomeBIHARज्ञान ज्योति स्कूल में सुबोर्नो इसाक बारी का आगमन, विद्यार्थियों से किया...

ज्ञान ज्योति स्कूल में सुबोर्नो इसाक बारी का आगमन, विद्यार्थियों से किया संवाद

घोड़ासहन : स्थानीय ज्ञान ज्योति विद्यालय में रविवार को छात्र संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अमेरिका के न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से जुड़े युवा प्रोफेसर सुबोर्नो आइजक बारी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए विज्ञान और गणित को रटने के बजाय उसके कॉन्सेप्ट को समझकर पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रयोग, तर्क और विश्लेषण के माध्यम से विषयों को समझने से सीखना अधिक आसान और प्रभावी होता है।

कार्यक्रम के पहले सत्र में शिक्षकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों के साथ विज्ञान और गणित से जुड़े विषयों पर प्रश्नोत्तर हुआ। प्रोफेसर बारी ने विभिन्न सवालों के जवाब देते हुए विद्यार्थियों को अधिक से अधिक प्रश्न पूछने तथा तार्किक ढंग से विषयों को समझने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों ने वैश्विक ऊर्जा संकट सहित विभिन्न विषयों पर भी सवाल पूछे।

इसके बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक प्रेमचंद्र प्रसाद ने प्रोफेसर सुबोर्नो आइजक बारी को चंपा का पौधा भेंट कर स्वागत किया। सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के बाद अतिथियों को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बैंड की धुन के बीच अतिथियों का स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने गुरु वंदना, वंदे मातरम् एवं शिव तांडव स्तोत्र पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम के अंतिम सत्र में डिजिटल बोर्ड के माध्यम से विद्यार्थियों के विज्ञान एवं गणित से जुड़े सवालों के जवाब दिए गए। अमेरिका से आई टीम में प्रोफेसर सुबोर्नो आइजक बारी के साथ उनके पिता राशिदुल बारी, इसरो स्पेस के कोऑर्डिनेटर प्रणेश देवनाथ एवं शिक्षक पंकज कुमार चौधरी शामिल रहे।

मौके पर विद्यालय की प्राचार्य सुमिता दास, उपप्राचार्य सुमित कुमार, पूर्व प्राचार्य सुनील कुमार साव, कमलेश जायसवाल, ब्रज किशोर प्रसाद, अवध किशोर प्रसाद, मुक्ति नारायण सिंह, अक्षय कुमार, मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार, विनीत तिवारी, प्रतीक कुमार, रीना श्रीवास्तव, सविता कुमारी, परो राय सहित अन्य शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद कार्यक्रम में शुभम कुमार, धीरज कुमार, हिमेश कुमार, शिवम कुमार, अंकित कुमार, डॉली कुमारी, भावना कुमारी, प्रेरणा कुमारी, प्रीति चौहान एवं आर्यन कुमार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की सफलता पर विद्यालय के निदेशक प्रेमचंद्र प्रसाद ने सभी सहयोगियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular