Homeबिहारमोतिहारीस्वतंत्रता दिवस को ले स्टेशन पर बढ़ी सतर्कता: आरपीएफ व सीआइबी ने...

स्वतंत्रता दिवस को ले स्टेशन पर बढ़ी सतर्कता: आरपीएफ व सीआइबी ने चलाया सघन जांच अभियान

-

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की असामाजिक या आपराधिक गतिविधि पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है।

आरपीएफ पोस्ट कमांडर भरत प्रसाद के निर्देश पर सुरक्षा बलों ने गुरुवार को स्टेशन परिसर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में विशेष फ्लैग मार्च एवं सघन गश्ती अभियान चलाया। इस संयुक्त कार्रवाई में आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, बल सदस्यों तथा सीआईबी रक्सौल के प्रधान आरक्षी मृत्युंजय कुमार सिंह की मुख्य भूमिका रही।

गश्ती दल ने स्टेशन परिसर, दोनों प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश व निकास द्वारों के साथ-साथ मोतिहारी से होकर गुज़रने वाली विभिन्न ट्रेनों में गहन चेकिंग की। सुरक्षा बलों ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और यात्रियों के सामान की सुरक्षा जांच की। इस दौरान ट्रेनों का सुरक्षित व सुचारू परिचालन सुनिश्चित कराया गया।

सुरक्षा बल के जवानों ने प्लेटफॉर्म और प्रतीक्षालय में मौजूद यात्रियों से सीधा संवाद कर उन्हें सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया। आरपीएफ टीम ने यात्रियों से अपील की कि किसी भी लावारिस या संदिग्ध वस्तु को हाथ न लगाएं और उससे उचित दूरी बनाए रखें। कोई भी लावारिस वस्तु दिखने पर तुरंत रेल प्रशासन, आरपीएफ, जीआरपी या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 को सूचित करें। यात्रा के दौरान किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि नज़र आने पर सुरक्षा कर्मियों को तुरंत जानकारी दें।

पोस्ट कमांडर भरत प्रसाद ने बताया कि 15 अगस्त के पावन अवसर पर रेल यात्रियों की सुरक्षा और शांतिपूर्ण परिचालन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्टेशन एवं रेल परिसर में चौबीसों घंटे सतत निगरानी और गश्ती जारी रहेगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts