Homeबिहारमोतिहारीपूर्वी चंपारण के तीन तलवारबाज़ों का राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में चयन, वाराणसी...

पूर्वी चंपारण के तीन तलवारबाज़ों का राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में चयन, वाराणसी में लेंगे ट्रेनिंग

-

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के खेल जगत के लिए एक गौरवान्वित करने वाली खबर सामने आई है। जिला तलवारबाजी प्रशिक्षण केंद्र के तीन होनहार खिलाड़ियों अंकित कुमार, आदित्य रंजन व शुभ ठाकुर का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, सिगरा (वाराणसी) के लिए हुआ है। इन खिलाड़ियों ने बीते माह 22 से 24 जुलाई तक वाराणसी में आयोजित कड़े चयन ट्रायल में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में चयनित होने के बाद अब इन खिलाड़ियों को भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा विश्वस्तरीय नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण, अत्याधुनिक खेल उपकरण और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए यात्रा भत्ता जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। ये तीनों खिलाड़ी पिछले कई वर्षों से जिला तलवारबाजी प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षक अप्पू कुमार के कुशल मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रहे थे और लगातार अपनी प्रतिभा को निखार रहे थे।

खिलाड़ियों की इस बड़ी उपलब्धि पर पूरे जिले और पूर्वी चंपारण तलवारबाजी संघ में हर्ष का माहौल है। संघ के अध्यक्ष जीवेश सिंह, उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार व अखिलेश कुमार, सचिव अप्पू कुमार, संयुक्त सचिव सुधीर कुमार, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार वर्मा, सदस्य कुमार सत्यम, अमित कुमार, सुधाकर कुमार सिंह, अनुराग कुमार, मो. परवेज आलम, मो. हेदैतुल्लाह, सज्जन यादव और श्वेतांजली सहित सभी खेल संघों के प्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts