HomeUncategorizedजेसीबी विवाद में महापौर ने दिए निष्पक्ष जांच के आदेश, दोषियों पर...

जेसीबी विवाद में महापौर ने दिए निष्पक्ष जांच के आदेश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। नगर निगम की महापौर प्रीति कुमारी ने वृक्षा स्थान मंदिर ध्वस्तीकरण के दौरान नगर निगम की अर्थ मूवर (जेसीबी मशीन के उपयोग को बेहद गंभीर मामला बताया है। उन्होंने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

महापौर ने स्पष्ट किया कि जांच में यह सामने आना आवश्यक है कि किसके आदेश पर जेसीबी वाहन मौके पर भेजा गया, किस अधिकारी ने इसकी अनुमति दी और क्या इसके लिए सक्षम प्राधिकारी की पूर्व स्वीकृति ली गई थी। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति सरकारी संसाधनों का ऐसा इस्तेमाल कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि बिना स्वीकृति मंदिर ध्वस्तीकरण में नगर निगम की मशीनरी का प्रयोग प्रमाणित होता है, तो संबंधित कर्मी व पदाधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

नगर निगम की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और कानून के शासन को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए महापौर ने नगर आयुक्त से पूरी जांच रिपोर्ट और की गई कार्रवाई से जल्द अवगत कराने का आग्रह किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular