HomeUncategorizedनगर निगम के वार्ड शिविरों में उमड़ी भीड़, सहयोग पोर्टल पर दर्ज...

नगर निगम के वार्ड शिविरों में उमड़ी भीड़, सहयोग पोर्टल पर दर्ज हुई सैकड़ों समस्याएं

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। नगर निगम द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से बुधवार को वार्ड संख्या 27, 28 एवं 29 का शिविर रघुनाथपुर गंडक कॉलोनी कैंपस स्थित हनुमान मंदिर तथा वार्ड 39 और 40 का शिविर राजकीय मध्य विद्यालय छोटा बरियारपुर में आयोजित किया गया। इस शिविर में संबंधित वार्डों के सैकड़ों नागरिकों ने पहुंचकर अपनी-अपनी समस्याओं से जुड़े आवेदन सहयोग पोर्टल पर दर्ज कराए और पावती रसीद प्राप्त की। समय पर समाधान मिलने की उम्मीद से आम जनता ने निगम की इस पहल पर गहरा संतोष और प्रसन्नता जताई है।

नगर आयुक्त आशीष कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र में रोस्टर के तहत हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को इन शिविरों का आयोजन तय है। हालांकि, इस बार मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण यह शिविर बुधवार को संचालित किया गया, जहां नागरिकों के आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निस्तारण किया जा रहा है।

शिविर के दौरान स्थानीय वार्ड पार्षदों रेणु ठाकुर, जयलाल सहनी, मुकुल वर्मा, हरि सिंह एवं विजय चौधरी ने मौके पर रहकर नागरिकों को आवेदन अपलोड कराने में मदद की। साथ ही, नगर प्रबंधक नागमणि सिंह, सहायक नगर योजना पर्यवेक्षक अमर प्रेम चौरसिया, स्वच्छता पदाधिकारी प्रशांत कुमार चौधरी व सरोज कुमार, कर दारोगा अरुण मिश्रा सहित निगम के विभिन्न कर्मियों, पुलिस अधिकारी अंबिका प्रसाद यादव तथा स्वास्थ्य व बिजली विभाग के अधिकारियों के संयुक्त सहयोग से शिविर का सफल संचालन संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular