spot_img
Wednesday, July 15, 2026
Homeबिहारमोतिहारीकॉमनवेल्थ तलवारबाजी प्रतियोगिता में देश का मान बढ़ाएंगे चंपारण के शिवम कुमार

कॉमनवेल्थ तलवारबाजी प्रतियोगिता में देश का मान बढ़ाएंगे चंपारण के शिवम कुमार

-

-राष्ट्रीय खेलों में पदक जीत हासिल की थी सरकारी नौकरी

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण के प्रतिभावान अंतर्राष्ट्रीय तलवारबाजी खिलाड़ी शिवम कुमार का चयन अंडर-23 कॉमनवेल्थ तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में हुआ है। वह इस प्रतिष्ठित वैश्विक प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। पूर्वी चम्पारण तलवारबाजी संघ के सचिव अप्पु कुमार ने बताया कि शिवम वर्तमान में बिहार सरकार के निर्देशानुसार भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केन्द्र एनसीओई, महाराष्ट्र में विश्वस्तरीय ट्रेनिंग ले रहे हैं। हरसिद्धि के हेमतपुर टिकुलिया निवासी मृत्युजंय कुमार एवं गुड्डी देवी के पुत्र शिवम ने वर्ष 2024 में थाईलैंड में आयोजित फॉयल वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर अपनी चमक बिखेरी थी।

शिवम का राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता और सीनियर आयुवर्ग में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद वर्ष 2024-25 में उन्होंने राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में रजत व टीम स्पर्धा में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। उत्तराखण्ड में आयोजित राष्ट्रीय तलवारबाजी की फॉयल टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के बाद बिहार सरकार ने उनकी प्रतिभा का सम्मान करते हुए अपनी महत्वाकांक्षी योजना मेडल लाओ नौकरी पाओ के तहत उन्हें समाहरणालय, सीतामढ़ी में नियुक्त किया। शिवम के कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता में चयन होने पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकरन सहित जिला तलवारबाजी संघ के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए स्वर्ण पदक जीतने की शुभकामनाएं दी हैं।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts