Motihari। विवेक शर्मा।
गोविन्दगंज के भेलानारी के पास बाइक दुर्घटना में सलेमपुर जीवधारा व कुसुम्हा के तीन युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम।
थानाध्यक्ष राजू मिश्रा ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू।
अरेराज। पूर्वी चंपारण जिले के गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के भेलानारी के समीप रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गयी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही गोविन्दगंज थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से सभी जख्मियों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे युवक की मौत इलाज के दौरान हो गयी।

मृतकों की पहचान जीवधारा थाना क्षेत्र के सलेमपुर जीवधारा निवासी रवि कृष्ण (19 वर्ष), कुसुम्हा निवासी अतुल कुमार (31 वर्ष) व अंकित कुमार (18 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर गोविन्दगंज थानाध्यक्ष राजू मिश्रा ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को ज़ब्त कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, सड़क दुर्घटना के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है व आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।
Motihari: Three youths killed in tragic road accident near Bhelanari in Govindganj, victims identified
Slug URL
motihari-three-youths-killed-in-tragic-road-accident-at-govindganj
Tag Line
Motihari News, Govindganj Road Accident, Bike Crash Death Bihar, Victims Identified Jiwdhara, SHO Raju Mishra Investigation Updates












