spot_img
Saturday, June 13, 2026
Homeबिहारपटना2004 की कोसी बाढ़ में विस्थापित परिवारों को स्थायी पुनर्वास की पहल...

2004 की कोसी बाढ़ में विस्थापित परिवारों को स्थायी पुनर्वास की पहल करेगी सरकार

-

बिहपुर विधायक ई. कुमार शैलेन्द्र की विधान सभा में चर्चा के दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने 2004 की कोसी बाढ़ से विस्थापित 405 परिवारों के स्थायी पुनर्वास का आश्वासन दिया।

पटना से स्थानीय संपादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा।

बिहपुर विधायक ई. कुमार शैलेन्द्र के गैर-सरकारी संकल्प पर विधान सभा में चर्चा के दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने 2004 की कोसी बाढ़ से विस्थापित 405 परिवारों के स्थायी पुनर्वास का आश्वासन दिया। ये परिवार फिलहाल खरीक रेलवे स्टेशन के पास अस्थाई रूप से बसे हुए हैं।  

मंत्री ने बताया कि 405 परिवारों में से 38 परिवारों को भू-बंदोबस्ती पर्चा दिया जा चुका है और 19 परिवारों के लिए प्रस्ताव प्रक्रियाधीन है। शेष 348 परिवारों के लिए भूमि चिन्हित की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री गृह स्थल योजना 2024 के तहत, जहां भूमि उपलब्ध नहीं है, वहां परिवारों को जमीन खरीदने के लिए एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी से विधायक की बैठक होगी, और जिलाधिकारी को निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं।  

विधायक कुमार शैलेन्द्र ने सरकार से यह भी आग्रह किया कि रेलवे और एनएच के बीच बसे गरीब परिवारों को वैकल्पिक व्यवस्था होने तक न हटाया जाए। उन्होंने बताया कि इन परिवारों को बार-बार नोटिस दी जा रही है, जिससे उनका जीवन प्रभावित हो रहा है।  

विधान सभा के अंतिम दिन, विधायक शैलेन्द्र ने गैर-सरकारी संकल्प के माध्यम से इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि 2004 की कोसी बाढ़ में भवनपुरा पंचायत के इन परिवारों के घर पूरी तरह विलीन हो गए थे। तब से ये परिवार खरीक रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की जमीन पर अस्थाई रूप से रह रहे हैं। 

The government will initiate permanent rehabilitation for families displaced by the 2004 Kosi floods. Photo- deshvani

Related articles

Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts