HomeBIHARमोतिहारीधान की सीधी बुआई वाले खेतों में छात्राओं ने किया फसल व...

धान की सीधी बुआई वाले खेतों में छात्राओं ने किया फसल व खरपतवार सर्वेक्षण

माला सिम्हा

पीपराकोठी : तिरहुत कृषि महाविद्यालय, धोली की कृषि ग्रामीण कार्यानुभव कार्यक्रम के तहत पीपराकोठी पहुंची कृषि छात्राओं ने प्रत्यक्ष बीजित धान के खेतों में फसल की स्थिति और खरपतवार वनस्पति का क्षेत्र-आधारित सर्वेक्षण किया. छात्राओं ने खेत में धान के पौधों की संख्या, उनकी स्थापना तथा खरपतवारों की स्थिति का वैज्ञानिक तरीके से अध्ययन किया. सर्वेक्षण के दौरान छात्राओं ने एक वर्ग मीटर क्षेत्रफल में धान के पौधों की वास्तविक संख्या निर्धारित की. इसके बाद प्राप्त पौध संख्या की तुलना अनुशंसित पौध संख्या से कर अंतर का आकलन किया. छात्राओं ने इस अंतर से फसल की वृद्धि और संभावित उत्पादन पर पड़ने वाले प्रभाव को भी समझने का प्रयास किया. इसके साथ ही खेत में पाए जाने वाले विभिन्न खरपतवारों का वर्गाकार क्षेत्र विधि से सर्वेक्षण किया गया. छात्राओं ने प्रमुख खरपतवार प्रजातियों की पहचान करते हुए उनकी संख्या, घनत्व और खेत में फैलाव का विवरण दर्ज किया. सर्वेक्षण के आधार पर खेत में सबसे अधिक प्रभावी खरपतवार प्रजाति का भी निर्धारण किया गया. क्षेत्रीय अध्ययन के दौरान छात्राओं ने प्रत्यक्ष बीजित धान में फसल स्थापना, पौध संख्या के महत्व तथा खरपतवार नियंत्रण के व्यावहारिक पहलुओं को करीब से समझा. कृषि वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में किए गए इस अध्ययन से छात्राओं को खेत की वास्तविक परिस्थितियों का वैज्ञानिक मूल्यांकन करने तथा बेहतर फसल प्रबंधन के उपायों को समझने का अवसर मिला.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular