spot_img
Tuesday, June 16, 2026
Homeबिहारतुरकौलिया प्रखंड में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर...

तुरकौलिया प्रखंड में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जनकल्याण शिविर का आयोजन, विधायक ने किया उद्घाटन ।

-

आशा कुमारी/देशवाणी 

मोतिहारी।

तुरकौलिया प्रखंड में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन हरसिद्धि विधायक कृष्ण नंदन पासवान ने किया। उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया है कि आम लोगों को सबसे अधिक परेशानी प्रखंड, अंचल और थाना स्तर पर होती है। लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे समय और संसाधनों की बर्बादी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इन विभागों की सीधी निगरानी की व्यवस्था की गई है।

विधायक ने बताया कि सरकार ने निर्देश दिया है कि इस प्रकार के जनकल्याण शिविर हर महीने दो बार आयोजित किए जाएं, ताकि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदन पर कार्रवाई के लिए समय सीमा भी तय की गई है और 30 दिनों के भीतर समस्या का समाधान करने का लक्ष्य रखा गया है।उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी समस्याओं को लिखित रूप में लेकर प्रखंड या पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों में पंजीकृत कराएं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि लोग अपनी शिकायतें ऑनलाइन माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया और अधिक सरल और पारदर्शी बनेगी।इस जनकल्याण शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष राज, अंचल अधिकारी संतोष कुमार, वरीय भाजपा नेता दीपक शर्मा, राजकिशोर कुशवाहा, विरेंद्र कुशवाहा, ई. कुन्दन पासवान, संजय प्रसाद समेत कई प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts