Homeबिहारमोतिहारीपकड़ीदयाल पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी की तीन बाइक्स के...

पकड़ीदयाल पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी की तीन बाइक्स के साथ एक को दबोचा

-

Motihari | माधुरी रंजन|

चोरी के बाद हरकत में आयी पुलिस; एसडीपीओ कुमार चंदन के नेतृत्व में बनी एसआईटी।

 टिकहां बनकट गांव में कमलेश कुमार के घर छापेमारी कर तीन मोटरसाइकिलें ज़ब्त; आरोपित गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

पकड़ीदयाल। स्थानीय थाना क्षेत्र के पकड़ीदयाल निवासी मनीष कुमार द्वारा अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में दिए गए आवेदन पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार चंदन के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने महज 24 घंटे के अंदर चोरी की तीन मोटरसाइकिलों के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के टिकहां बनकट गांव निवासी कमलेश कुमार के रूप में हुई है, जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया है।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार चंदन ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने और बरामदगी के लिए एक विशेष एसआईटी (विशेष जांच टीम) का गठन किया गया था। इसी क्रम में एसआईटी को मिली सूचना के आधार पर टिकहां बनकट गांव में आरोपित कमलेश कुमार के घर पर छापेमारी की गयी। वहां से पुलिस ने एक ग्लैमर और दो स्प्लेंडर सहित कुल तीन बाइकें ज़ब्त कीं। पूछताछ के दौरान आरोपित ने स्वीकार किया कि तीनों मोटरसाइकिलें चोरी की हैं। इस छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक अभिषेक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रामानंद साह सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल रहे।

Pakridayal: SIT recovers three stolen bikes within 24 hours, one arrested from Tikaha Bankat

Slug URL

Motihari-sit-recovers-three-stolen-bikes-within-twenty-four-hours-pakridayal

Tag Line

Motihari updates, Pakridayal News, Bike Thieves Gang, SDPO Kumar Chandan, East Champaran Police Raid, Stolen Bikes Recovered Bihar,

Related articles

Bihar

Latest posts