spot_img
Saturday, July 25, 2026
Homeबिहारमोतिहारीअंतरराष्ट्रीय समपार फाटक दिवस पर राहगीरों को किया गया जागरूक

अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक दिवस पर राहगीरों को किया गया जागरूक

-

अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक दिवस पर राहगीरों को किया गया जागरूक

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक दिवस के अवसर पर मंगलवार को बापूधाम मोतिहारी स्टेशन के विभिन्न समपार फाटकों पर सघन यात्री सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। स्टेशन अधीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में रेलकर्मियों ने एमएस कॉलेज के पास स्थित समपार फाटक संख्या-160 और 161 स्पेशल पर राहगीरों और वाहन चालकों को सुरक्षा नियमों के प्रति सचेत किया।

अभियान के दौरान स्टेशन अधीक्षक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी जान जोखिम में न डालें। गेट बंद होने के दौरान बूम (बैरियर) के नीचे से साइकिल या दोपहिया वाहन निकालने का प्रयास बिल्कुल न करें। रेलवे ट्रैक पर रील या वीडियो बनाना कानूनी अपराध और जानलेवा है, इससे बचें। ट्रेन के पायदान पर खड़े होकर यात्रा न करें और चलती ट्रेन पर पथराव न करें। कहा कि फाटक बंद होने पर चंद मिनटों का इंतजार, आपको हादसों से बचा सकता है। सुरक्षा को मजबूरी नहीं, अपनी आदत बनाएं।

इस मौके पर रेलकर्मी सोनी सिंह, वैद्यनाथ राउत और दिलीप कुमार सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने लोगों को पंपलेट और निर्देशों के जरिए सुरक्षित सफर का संदेश दिया।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts