spot_img
Saturday, July 25, 2026
Homeबिहारमोतिहारीरैक प्वाइंट से गेहूं चोरी करते दो चोर रंगे हाथ गिरफ्तार, तीन...

रैक प्वाइंट से गेहूं चोरी करते दो चोर रंगे हाथ गिरफ्तार, तीन फरार

-

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। रेलवे सुरक्षा बल ने मुस्तैदी दिखाते हुए बापूधाम मोतिहारी रैक प्वाइंट से सरकारी अनाज चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरपीएफ ने मौके से गेहूं की चार बोरियां और चोरी में इस्तेमाल किया जा रहा एक ई-रिक्शा जब्त किया है। इस मामले में दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

बापूधाम मोतिहारी आरपीएफ पोस्ट कमांडर भरत प्रसाद ने बताया कि एएसआई शैलेंद्र कुमार सिंह और जवान सुनील कुमार सोमवार की अहले सुबह क्षेत्र की सुरक्षा का जायजा ले रहे थे। इसी दौरान उन्हें रैक प्वाइंट साइड में कुछ संदिग्ध लोगों की चहलकदमी दिखाई दी।

संदेह होने पर एएसआई शैलेंद्र कुमार सिंह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए अपने सहयोगी जवान के साथ तुरंत मौके पर छापेमारी की। पुलिस को अचानक सामने देख वहां भगदड़ मच गई। आरपीएफ ने घेराबंदी करके मौके से दो चोरों को दबोच लिया, जबकि उनके तीन साथी चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहे।

बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान बंजरिया गुमटी, वार्ड संख्या-9 निवासी कैस आलम तथा कुआंरी देवी चौक, वार्ड संख्या-6 निवासी गोपीचंद कुमार के रूप में हुई है। घटनास्थल से चोरी की 4 बोरी गेहूं और उसे ढोने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा ई-रिक्शा को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में मिले सुरागों और नाम के आधार पर फरार हुए तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पोस्ट कमांडर ने कहा कि रेलवे संपत्ति की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts