spot_img
Wednesday, July 22, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमदरसे की चार नाबालिग छात्राओं का अपहरण, मौलवी गिरफ्तार, सभी बच्चियों को...

मदरसे की चार नाबालिग छात्राओं का अपहरण, मौलवी गिरफ्तार, सभी बच्चियों को पुलिस ने कराया मुक्त

-

देश वाणी। संवाददाता।

सिकरहना । शिकारगंज थाना क्षेत्र के कपूरपकड़ी गांव स्थित एक मदरसे से चार नाबालिग छात्राओं को प्रेम जाल में फंसाकर शादी की नीयत से अपहरण कर भाग रहे मौलवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 36 घंटे के भीतर अभियुक्त मौलवी और चारों नाबालिग बच्चियों को सकुशल मुक्त करा लिया है। अभियुक्त मौलवी की पहचान ढाका थाना क्षेत्र के करसहियां गांव निवासी फिरोज आलम के पुत्र मो. अशफाक के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त सभी नाबालिग छात्राओं को महानगरों में रखने का सपना दिखाकर मदरसे से लेकर फरार हो गया था। इस संबंध में पीड़ित बच्चियों के परिजनों के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष गोपाल कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी सेल की मदद से एक मोबाइल लोकेशन को ट्रेस किया गया, जिसके आधार पर त्वरित छापेमारी कर अभियुक्त को धर-दबोचा गया और बच्चियों को मुक्त कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार किया है। इस छापेमारी दल में डीएसपी अभिषेक कुमार, पुनि सच्चिदानंद पाण्डेय, थानाध्यक्ष गोपाल कुमार और पुअनि संतोष कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल शामिल रहे।

Dhaka | Madarsa teacher arrested for abducting four minor students, girls safely rescued by police

Slug URL

Motihari Dhaka madarsa-teacher-arrested-for-abducting-four-minor-girls-shikarganj

Tag Line

Dhaka News, Shikarganj Police Action, Minor Girls Rescued, Madarsa Teacher Arrested, East Champaran Crime

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts