spot_img
Thursday, July 23, 2026
Homeबिहारमोतिहारीआदापुर में अवैध हथियार और कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

आदापुर में अवैध हथियार और कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

-

Motihari | अनिल कुमार|

आदापुर पुलिस ने हरकटवा गांव में छापेमारी कर तबरेज आलम को कट्टा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

 गिरफ्तार अभियुक्त झारखंड के एक हत्या मामले का आरोपी है और तीन साल जेल में काट चुका है सजा

रक्सौल। आदापुर थाना पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हरकटवा गांव से एक शातिर अपराधी को अवैध देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरकटवा वार्ड नंबर-11 निवासी स्वर्गीय शेख अब्दुल्लाह के 32 वर्षीय पुत्र तबरेज आलम के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह झारखंड में एक हत्या के मामले में तीन साल तक जेल की सजा भी काट चुका है।

थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि पुलिस को मिली सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई के लिए छापेमारी की गई थी। तलाशी के दौरान पुलिस ने तबरेज आलम के कमरे में बेडशीट के नीचे छुपाकर रखा गया एक जिंदा कारतूस बरामद किया। जब पुलिस ने कारतूस के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने बगल के पटीदार के घर में हथियार छुपाकर रखने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक निर्मित देसी कट्टा भी बरामद कर लिया। पुलिस ने अवैध कट्टा और कारतूस को ज़ब्त कर लिया है। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts