spot_img
Thursday, July 23, 2026
Homeबिहारवाहन जांच में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, 2022 में...

वाहन जांच में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, 2022 में हुई थी चोरी

-

Motihari| विवेक शर्मा|

मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मटियारिया कोठी के समीप वाहन जांच के क्रम में एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान अजय पासवान, पिता शिव पासवान, निवासी सरैया खुर्द, थाना हरसिद्धि, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है। जांच के दौरान बरामद मोटरसाइकिल के दस्तावेजों एवं इंजन-चेसिस नंबर का सत्यापन करने पर पता चला कि यह बाइक वर्ष 2022 में पहाड़पुर थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी।

पुलिस के अनुसार इस संबंध में पहाड़पुर थाना में कांड संख्या 402/22 दर्ज है। बरामद बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है तथा आरोपित से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि चोरी की बाइक उसके पास कैसे पहुंची और इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

हरसिद्धि थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की गहन जांच जारी है।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts