spot_img
Friday, July 17, 2026
Homeबिहारमोतिहारीजिला प्रभारी सचिव ने बाढ़ व सुखाड़ पूर्व तैयारियों का लिया जायजा

जिला प्रभारी सचिव ने बाढ़ व सुखाड़ पूर्व तैयारियों का लिया जायजा

-

फोटो : केविके पीपराकोठी में बैठक करते प्रभारी सचिव शीर्षत कपिल अशोक व अन्य

माला सिन्हा 

पीपराकोठी : कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में मंगलवार को बाढ़ एवं सुखाड़ पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी सचिव शीर्षत कपिल अशोक ने की. इस दौरान जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल तथा पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थिति से निपटने के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई. प्रभारी सचिव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें. जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में बाढ़ एवं सुखाड़ से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं. राहत सामग्री की उपलब्धता, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, जल निकासी व्यवस्था तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े संसाधनों की समीक्षा की जा रही है. वहीं पुलिस अधीक्षक ने आपदा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं राहत कार्यों में पुलिस की भूमिका को लेकर आवश्यक निर्देश दिए. बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की तैयारियों की जानकारी प्रस्तुत की तथा संभावित चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की गई. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी कर लें ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रभावी ढंग से कार्रवाई की जा सके.

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts