SHABD AIR, HQ, 1June,
पटना। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) द्वारा आयोजित जेईई एडवांस्ड परीक्षा में बिहार के गयाजी के प्रतिभावान छात्र शुभम कुमार ने देश भर में पहला स्थान प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया है। अपनी इस शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभम कुमार ने इसका पूरा श्रेय अपने शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन, अभिभावकों के निरंतर सहयोग और अपनी कड़ी मेहनत को दिया है।
इधर, शुभम की इस अभूतपूर्व सफलता पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने शुभम कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री सह गया के सांसद जीतनराम मांझी और बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भी शुभम कुमार को बिहार का गौरव बताया है। उन्होंने कहा कि शुभम ने इस बड़ी उपलब्धि से पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। दोनों नेताओं ने छात्र को बधाई देते हुए आगे भी इसी तरह सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करने की बात कही। शुभम की इस सफलता से पूरे गया जिले सहित राज्य भर के छात्र-छात्राओं और शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है।












