spot_img
Friday, July 17, 2026
Homeबिहारमोतिहारीरक्सौल में मिठाई दुकान के स्टाफ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पहुँची...

रक्सौल में मिठाई दुकान के स्टाफ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पहुँची एफएसएल की टीम

-

Motihari | अनिल कुमार|

रक्सौल के गम्हरिया चौक स्थित पूजा स्वीट्स के स्टाफ रूम में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या।

 मृतक राजन साह (22 वर्ष) पड़ोसी देश नेपाल के पर्सा जिला अंतर्गत वीरगंज का रहने वाला था।

रक्सौल। थाना क्षेत्र के गम्हरिया चौक पर संचालित एक मिठाई दुकान (पूजा स्वीट्स) में काम करने वाले कर्मी ने सोमवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नेपाल के पर्सा जिला स्थित वीरगंज के उदयपुर घुर्मी निवासी कुरेश साह के 22 वर्षीय पुत्र राजन साह के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में पूजा स्वीट्स के संचालक श्याम झा व धर्मनाथ प्रसाद ने संयुक्त रूप से बताया कि राजन दुकान में ही सोता था। सोमवार की सुबह सामान्य दिनों की तरह वह उठकर दुकान की साफ-सफाई किया और बोला कि कुछ देर स्टाफ रूम में आराम करके आता है। इसके बाद वह कोल्ड ड्रिंक की बोतल लेकर स्टाफ रूम में चला गया। करीब दो घंटे के बाद जब दूध की गाड़ी दुकान पर आई, तो अन्य कर्मी को उसे बुलाने के लिए भेजा गया। वहां राजन कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में उसे फंदे से नीचे उतारा गया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंचे रक्सौल थाना के अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस की सूचना पर जिला से एफएसएल (FSL) की टीम भी रक्सौल पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक नमूने एकत्र किए।

अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि एफएसएल द्वारा सैंपल कलेक्ट किए जाने के बाद शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले में नियमसंगत अग्रिम कार्रवाई कर रही है। मौके पर रक्सौल थाना के पु.अ.नि. कृष्ण मुरारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Raxaul| 22-year-old youth from Nepal commits suicide by hanging in sweet shop, FSL team probes incident

Slug URL

Motihari-nepalese-youth-commits-suicide-hanging-sweet-shop-in-raxaul

Tag Line

Raxaul Suicide Case, Raxaul Police Action, Nepal Youth Death, FSL Team Investigation, West Champaran Crime Updates

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts