spot_img
Monday, June 1, 2026
Homeबिहारबेतियाविश्व तंबाकू निषेध दिवस पर बेतिया में व्यसन मुक्ति शोभा यात्रा, नशामुक्त...

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर बेतिया में व्यसन मुक्ति शोभा यात्रा, नशामुक्त समाज का संदेश

-

देशवाणी 

बेतिया : विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, बेतिया ने एक भव्य व्यसन मुक्ति शोभा यात्रा का आयोजन किया। शोभा यात्रा कार्यक्रम का श्रीगणेश झंडा दिखा कर ब्रह्मकुमारी अंजना एवं मुख्य अतिथि (जीएमसीएच) गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की प्रिंसिपल डॉ. सुधा भारती ने किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को नशामुक्त जीवन अपनाने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया।

शोभा यात्रा घसियार पट्टी (रामलीला मैदान) गीता पाठशाला से नगर विभिन्न प्रमुख मार्ग होते हुए, लोगों के बीच व्यसन मुक्ति का संदेश पहुंचाती रही। यात्रा में शामिल युवा एवं समाजिक कार्यकर्ताओं ने हाथ में प्रेरणादायक तख्तियां एवं बैनर लेकर जनमानस को तंबाकू एवं अन्य नशों के दुष्परिणामों से अवगत कराया। कार्यक्रम में बीके अंजना ने कहा कि नशा केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि मन, परिवार और समाज को भी कमजोर करता है। आध्यात्मिकता और राजयोग मेडिटेशन व्यक्ति में आत्मबल एवं सकारात्मक सोच का विकास करता हैं, जिससे वह किसी भी प्रकार के व्यसन पर विजय प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य अपने वास्तविक स्वरुप आत्मा को पहचानता है और परमात्मा से सम्बंध जोड़ता है, तब उसके जीवन में शांति, शक्ति और खुशियों का संचार होता है।

शोभा यात्रा का समापन सागर पोखरा शिव मंदिर प्रांगण में हुआ, जहां व्यसन मुक्ति विषय पर एक प्रभावशाली लघु नाटक का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से दर्शाया गया कि नशा किस प्रकार व्यक्ति के जीवन, परिवार की प्रसन्नता और सामाजिक प्रतिष्ठा को प्रभावित करता है। आध्यात्मिक जागरुकता एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाकर उससे मुक्ति पाई जा सकती है। नाटक और कार्यक्रम के संदेशों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया तथा कई लोगों ने नशा छोड़ने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और श्रेष्ठ समाज के निर्माण के लिए व्यसन मुक्त जीवन अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी, युवा, महिला, विद्यार्थी एवं ब्रह्मकुमारी संस्थान के भाई-बहन शामिल हुए। ‘व्यसन छोड़ो, आत्मबल जोड़ो — राजयोग अपनाओ, जीवन मुस्कुराओ, जैसा मंत्र से ‘वातावरण नशामुक्त भारत, स्वस्थ भारत और आध्यात्मिक जागृति का संदेश गूंजायमान रहा।

Related articles

Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts