spot_img
Thursday, May 28, 2026
Homeबिहारबेतियागैस सिलेंडर की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था पर जिला प्रशासन सतर्क

गैस सिलेंडर की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था पर जिला प्रशासन सतर्क

-

देशवाणी 

बेतिया : अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनील कुमार सिन्हा ने बताया कि जिला में घरेलू एवं वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। वर्तमान समय में जिला में 14.2 किलोग्राम के कुल 26997 घरेलू गैस सिलेंडर तथा 19 किलोग्राम के 1329 वाणिज्यिक गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। जिला प्रशासन ने सभी उपभोक्ता तक समय पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटा में जिला में कुल 12111 गैस सिलेंडर की सफलतापूर्वक होम डिलीवरी कराई गई है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि उपभोक्ताओं को बिना किसी अनावश्यक विलंब के उनके घर तक गैस सिलेंडर उपलब्ध कराये,जिससे आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जानकारी दी कि गैस आपूर्ति एवं वितरण से सम्बंधित प्राप्त 11 शिकायत को सम्बंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है। शिकायतों के निष्पादन की नियमित मॉनिटरिंग कर उपभोक्ताओं की समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने आमजन से आग्रह किया है कि गैस बुकिंग, डिलीवरी अथवा आपूर्ति से जुड़ी किसी भी प्रकार के विलम्ब, अनियमितता या अन्य शिकायत की स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06254-247002 एवं 06254-247003 पर संपर्क कर, शिकायत अंकित करा सकते हैं।

Related articles

Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts