spot_img
Wednesday, July 8, 2026
HomeUncategorizedरोट्रेक्ट क्लब के युवाओं ने रिफ्लेक्टर लगा, प्राशासन को आइना दिखाया

रोट्रेक्ट क्लब के युवाओं ने रिफ्लेक्टर लगा, प्राशासन को आइना दिखाया

-

Bettiah| मंजय लाल सत्यम|

नरकटियागंज। अनुमण्डलीय शहर नरकटियागंज में स्थित फेलवे फ्लाइ ओवर पर रात के समय होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य रोट्रेक्ट क्लब नरकटियागंज ने रिफ्लेक्टर लगाने का प्रशंसनीय कार्य किया है।

नरकटियागंज शहर स्थित फ्लाइ ओवर की उत्तर दिशा में बना एक मात्र डिवाइडर लंबे समय से दुर्घटना का कारण बनता रहा है। सर्वप्रथम लगा रिफ्लेक्टर या क्षतिग्रस्त हो चुका या दिखाई नहीं देता, इसके अतिरिक्त वहां ऐस कोई स्पष्ट संकेत भी नहीं रहा कि जिसके कारण, मुख्यतः रात्रि के समय वाहन चालकों को डिवाइडर का अंदाजा नहीं लगता रहा, जिससे छोटे-बड़े दुर्घटना होती रहीं।

नरकटियागंज के लोग इस समस्या को लेकर चिंता व्यक्त करते रहे, किन्तु किसी का ध्यान नहीं रहा। रोटरी क्लब के युवा रोट्रेक्ट क्लब ने उपर्युक्त गंभीर समस्या को देखते हुए रविवार को रिफ्लेक्टर लगाने का प्रशंसनीय कार्य किया। युवाओं ने आपसी सहयोग और आर्थिक योगदान से डिवाइडर पर नया रिफ्लेक्टर लगा दिया है। जिससे अब दुर्घटना में कमी अवश्य आएगी।

उपर्युक्त प्रशंसनीय कार्य में सत्य पाण्डेय, डॉ. मो. काजिम, अभिषेक कुमार, निशांत कुमार, शिवम कुमार, सुधीर कुमार, प्रिंस कुमार, शुभम कुमार व कई युवाओं की सहभागिता रही। युवाओं ने बताया कि निरंतर होती रही दुर्घटना और लोगों की परेशानी के दृष्टिगत समय रहते उपर्युक्त पहल किया जिससे भविष्य में बड़ी दुर्घटना में कमी आ सकती हैं। उन्होंने लोगों से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक रहने का आग्रह भी वाहन चालकों से किया है। अब रिफ्लेक्टर लग जाने से रात के समय वाहन चालकों को डिवाइडर दूर से ही दिखाई देगा, जिससे दुर्घटनाओं में काफी कमी आने की सम्भावना है।

Related articles

Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts