HomeUncategorizedसावधान, किसी एप्प से आप ठगे तो नहीं जा रहे, ऑन लाइन...

सावधान, किसी एप्प से आप ठगे तो नहीं जा रहे, ऑन लाइन खरीदने से पहले पूरी तरह जाँच कर लें

अवधेश कुमार शर्मा

बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला में साइबर ठगी का मामला बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में बेतिया पुलिस ने ऑन लाइन खरीद विक्री करने वालों से सतर्कता बरतने का आग्रह किया है। ऑनलाइन खरीद बिक्री कम्पनी ओएलएक्स एप के माध्यम से ठगी गिरोह का उद्भेदन बेतिया पुलिस ने किया है। बेतिया पुलिस की तकनीकी शाखा और मुफस्सिल थाना की पुलिस ने उपर्युक्त ठग गिरोह के चार सदस्यों को दबोचा है। पुलिस की गिरफ्त में ठगों ने ओएलएक्स एप के माध्यम से महनागनी गांव थाना मुफ्फस्सिल के दीपक साह से बाइक बिक्री के के दृष्टिगत 64,500 रुपये ठग लिया। बेतिया पुलिस सदर 01 के एसडीपीओ अजीत कुमार के हवाले से बताया गया है कि मोतिहारी पुलिस के पहाड़पुर थाना क्षेत्र स्थित सरैया बिरती टोला निवासी सुरज कुमार, संदीप कुमार, जितना थाना क्षेत्र के झांझर निवासी विशाल कुमार व विवेक कुमार को ठगी मामला में गिरफ्तार किया गया है। उपर्युक्त मामला में गिरफ्तार विशाल और विवेक भाई बताये गए हैं। गिरफ्तार युवको के पास पुलिस ने सात एटीएम कार्ड, पांच पासबुक, पांच चेक बुक, चार मोबाइल फोन, दो टैब, दो लैपटॉप, एक बाइक व एक फर्जी आधार कार्ड बरामद किया है। ठगी करने वालों ने ऑन लाइन खरीद बिक्री करने वाली कम्पनी ओएलएक्स के माध्यम से झाँसा दे दीपक साह से ठगी किया।अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर 01 ने बताया है कि दीपक साह को ओएलएक्स एप पर एक बाइक 64,500 रुपये में बेचने का मैसेज प्राप्त हुआ। मैसेज देखकर दीपक साह के पुत्र अमन कुमार ने बाइक खरीदने पर सहमति व्यक्त किया। उसके बाद अमन के मोबाइल पर एक फोन कॉल आया,उसमें बताया गया कि बाइक लेकर व्यक्ति नानोसती चौक पहुँच रहा है, आप वहाँ पहुँचे। दीपक साह अपने पुत्र के साथ वहाँ पहुँचा, बाइक देखा और 64,500 रुपये में बाइक खरीद लिया। अमन ने फोन-पे से 44,500 रुपये तथा नकद 20 हजार रुपये दिया। बाद में पिता- पुत्र बाइक को नगर के मंशा टोला स्थित हीरो एजेंसी से सर्विसिंग करा कर अपने घर पहुँचे, उनके मोबाइल पर बगहा सर्विस सेंटर से कॉल किया गया। जिसमें बताया गया कि आप जिस बाइक की सर्विसिंग बेतिया में करा चुके हैं, उपर्युक्त बाइक तो बगहा सर्विस सेंटर की है, आपने उस बाइक का सर्विसिंग बेतिया में कैसे करा लिया। दीपक साह ने बताया कि उपर्युक्त बाइक ओएलएक्स से आज खरीदा है। उसके बाद दीपक को धोखाधड़ी होने का आभास हुआ और उसने मुफस्सिल थाना में विगत 20 अप्रैल 2026 को काण्ड अंकित कराया। काण्ड अंकित होने के पश्चात् मुफ्फस्सिल थाना की पुलिस तकनीकी टीम के साथ अनुसंधान प्रारम्भ किया, लगभग एक माह पश्चात् पुलिस ने गिरोह का उद्भेदन कर लिया और चार सदस्यों को दबोच लिया है। पुलिस को गिरफ्तार युवकों ने बताया कि ओएलएक्स पर खरीदी बाइक चोरी की होने की संभावना है। उपर्युक्त मामला में अनुसंधान किया जा रहा है। बेतिया पुलिस की छापामारी टीम में एसडीपीओ अजीत कुमार सदर 01, मुफस्सिल थानाध्यक्ष सम्राट सिंह, तकनीकी शाखा प्रभारी मनोज कुमार सिंह, मुफस्सिल थाना के अपर थानाध्यक्ष कंचन भास्कर, मुफस्सिल थाना के सब इंस्पेक्टर लालदेव दास, प्रशिक्षु एसआई अमित कुमार, तकनीकी शाखा के एसआई सौरभ कुमार शामिल रहे। बेतिया पुलिस ने आमजन से आग्रह किया है कि ओएलएक्स, फेसबुक, मार्केटप्लेस या अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खरीद-बिक्री करते समय पूरी सतर्कता अवश्य बरतें। पुलिस ने कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना अथवा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अवश्य दें।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular