spot_img
Monday, July 6, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी : छतौनी में एनएच पर कैश मैनेजमेंट कर्मी पर हमला कर...

मोतिहारी : छतौनी में एनएच पर कैश मैनेजमेंट कर्मी पर हमला कर 12.12 लाख रुपये की बड़ी लूट, जांच में जुटी पुलिस

-

Motihari | अमृता वर्मा |

विभिन्न फाइनेंस कंपनियों का कुल 12.12 लाख रुपये से अधिक कैश बैग में लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था कर्मी।

 धारदार हथियार से किए गए हमले में घायल होकर सड़क पर बेहोश हुआ पीड़ित, अस्पताल पहुँचने पर खुली पोल।

मोतिहारी। छतौनी थाना क्षेत्र में बेखौफ अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर एक निजी कैश मैनेजमेंट कंपनी के कर्मी से 12.12 लाख रुपये लूट लिए। घटना एनएच-28 पर पुल के आगे की है। मामले को लेकर पश्चिम चंपारण जिले के श्रीनगर पूजहा थाना क्षेत्र स्थित निमुइया गाँव निवासी पीड़ित कर्मी दिलीप कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह हिटाची कैश मैनेजमेंट सर्विस कंपनी में कार्यरत है। वह मंगलवार की दोपहर विभिन्न फाइनेंस कंपनियों का कैश लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था।

बैग में एसएमएफसी के 5,53,880 रुपये, एयू स्मॉल फाइनेंस के 5,84,700 रुपये एवं मेट्रो रिटेल के 73,900 रुपये थे। कुल राशि 12,12,480 रुपये थी। जैसे ही वह एनएच-28 पर आगे बढ़ा, बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के कारण वह बाइक सहित गिरकर बेहोश हो गया।

अस्पताल में होश आने पर उसने देखा कि बैग फटा था और उसमें रखा सारा कैश गायब था। छतौनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पासवान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संदिग्धों की पहचान के लिए एनएच के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Motihari | Criminals Looted 12 Lakh From Cash Management Employee On NH 28 In Motihari Chhatauni

URL Slug : motihari-chhatauni-nh-cash-management-employee-attacked-looted-twelve-lakh

Tagline : Armed criminals looted over 12.12 lakh rupees from a cash management company staff on NH-28 in Motihari.

Related articles

Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts