HomeBreakingभारतीय रेल ने रचा इतिहास, ब्रॉड गेज नेटवर्क का 99.6 प्रतिशत हिस्सा...

भारतीय रेल ने रचा इतिहास, ब्रॉड गेज नेटवर्क का 99.6 प्रतिशत हिस्सा हुआ विद्युतीकृत

New Delhi | संवाददाता|

नई दिल्ली। भारतीय रेल ने देश के बुनियादी ढांचे में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हुए ब्रॉड गेज नेटवर्क का 99.6 प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा करने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस वर्ष मार्च महीने तक के आंकड़ों के अनुसार, देश में ब्रॉड गेज रेलवे लाइन का 69 हजार 873 किलोमीटर से अधिक मार्ग पूरी तरह से विद्युतीकृत हो चुका था।

इस ऐतिहासिक कामयाबी के साथ ही भारत ने वैश्विक स्तर पर परिवहन के क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है। इस मामले में भारत ने यूरोपीय संघ, ब्रिटेन और अमरीका जैसे कई प्रमुख विकसित देशों को भी काफी पीछे छोड़ दिया है। रेलवे का यह कदम देश में पर्यावरण संरक्षण, कार्बन उत्सर्जन में कमी और ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की दिशा में बेहद बड़ा मील का पत्थर साबित हो रहा है।

New Delhi Indian Railways Created History broad Gauge Network Electrified To 99.6 Percent Left US And UK Behind.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular