spot_img
Monday, July 6, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी में बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने को पुलिस हुई...

मोतिहारी में बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने को पुलिस हुई तत्पर, दो शातिर चोरों की तस्वीर जारी

-

देश वाणी। संवाददाता।

मोतिहारी। जिले में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुलिस ने शहर सहित आसपास के उन संवेदनशील इलाकों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है, जहाँ से सबसे अधिक बाइक चोरी की वारदातें सामने आती हैं। सघन तकनीकी जांच के बाद पुलिस के हाथ दो शातिर चोरों की तस्वीरें लगी हैं।

पुलिस ने दोनों शातिरों की तस्वीर जारी करते हुए आम जनता से सतर्क रहने के साथ-साथ हुलिए के आधार पर इन बदमाशों के संबंध में पुलिस को तुरंत सूचना देने की अपील की है। पुलिस को ऐसे पुख्ता सबूत मिले हैं कि शहर और उसके आसपास के इलाकों से हाल के दिनों में गायब हुई अधिकांश बाइकों की चोरी में इन्हीं दोनों बदमाशों का हाथ है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि विभिन्न स्थानों से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी इनपुट के आधार पर इन दोनों शातिरों की पहचान सुनिश्चित की गयी है। इनकी गिरफ्तारी को लेकर एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो इनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। एसपी ने आमजनों से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए स्पष्ट किया है कि इन दोनों शातिरों के संबंध में गुप्त सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Motihari | Police gear up to curb bike thefts; photos of two notorious thieves released.

Related articles

Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts