spot_img
Tuesday, May 12, 2026
Homeबिहारमोतिहारीसुगौली में अनियंत्रित जाइलो ने दुकान के पास खड़े लोगों को रौंदा,...

सुगौली में अनियंत्रित जाइलो ने दुकान के पास खड़े लोगों को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर

-

Motihari | शिवेश झा|

हादसे में सिसवनिया टोला निवासी यूसुफ अंसारी की मौके पर मौत, दो अन्य लोग घायल।

फ्लाइ ओवर से उतरते समय अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसा वाहन, मची अफरा-तफरी।

सुगौली। नगर के बस स्टैंड चौक पर रविवार की रात एक अनियंत्रित जाइलो गाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पास खड़े दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान नगर के वार्ड छह, सिसवनिया टोला निवासी मंजूर अंसारी के पुत्र यूसुफ अंसारी (45) के रूप में हुई है।

घायलों में मोहम्मद उस्मान और मेराज शामिल हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुँचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फ्लाईओवर की ओर से काफी तेज गति से आ रही जाइलो गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे दुकान के आगे खड़े लोगों को रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँची। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और दुर्घटना में शामिल वाहन के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Motihari | An uncontrolled Xylo car ran over people standing near a shop in Sugauli, one dead, two seriously injured.

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts