HomeUncategorizedनरकटियागंज में नक़ली सीमेंट फिक्सर फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामान...

नरकटियागंज में नक़ली सीमेंट फिक्सर फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामान ज़ब्त

Bettiah| रवि कुमार मिश्रा |

ब्रांडेड कंपनियों की बाल्टियां, मुहरें और भारी मात्रा में नकली कच्चा माल ज़ब्त।

एजाज अहमद उर्फ सोनू द्वारा संचालित की जा रही थी अवैध निर्माण इकाई।

नरकटियागंज। धूमनगर पंचायत के बरवा गांव में प्रशासन ने छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित नकली सीमेंट फिक्सर (सीमेंट एडमिक्सचर (Cement Admixture) बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी है। इस कार्रवाई में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रोहित राज, एसडीएम अभिजीत कुमार गोविंदा और बीपीआरओ विवेक आर्या के साथ पुलिस बल शामिल रहे। अधिकारियों की टीम ने वार्ड संख्या 12 स्थित अनीश अहमद के घर पर छापेमारी की।

इस मामले में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रोहित राज के आवेदन पर मकान मालिक अनीश अहमद और उसके पुत्र एजाज अहमद उर्फ सोनू के विरुद्ध शिकारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

इस कार्रवाई में नकली केमिकल के बड़े जार, ब्रांडेड कंपनियों के नाम वाली पांच दर्जन से अधिक बाल्टियां, बड़ी संख्या में कार्टून और ब्रांडिंग मोहरें ज़ब्त की गयी हैं। पूछताछ में मकान मालिक ने बताया कि यह कार्य उसका पुत्र एजाज अहमद उर्फ सोनू करता है। जिला उद्योग केंद्र के जीएम ने बताया कि यहाँ मिलावटी सामान का उपयोग कर सीमेंट फिक्सर और केमिकल बनाया जा रहा था, जिसकी सूचना जिलाधिकारी को मिली थी। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। प्रशासन अब मामले की गहराई से जांच कर रहा है ताकि इस गोरखधंधे के मुख्य नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

Bettiah| Fake cement fixer factory busted in Narkatiaganj, huge quantity of chemicals, buckets and materials of branded companies seized.

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular