spot_img
Friday, July 10, 2026
Homeबिहारमोतिहारीछतौनी के होटल में शराब पार्टी करते संचालक समेत चार धराए, शराब...

छतौनी के होटल में शराब पार्टी करते संचालक समेत चार धराए, शराब की बोतलें व मोबाइल ज़ब्त

-

देश वाणी। अमृता वर्मा।

छतौनी थाना पुलिस ने मठिया डीह स्थित एक आवासीय होटल में चल रही शराब पार्टी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें और मोबाइल फोन भी ज़ब्त किए हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 दिलीप कुमार को मिली सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर यह छापेमारी की गयी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त होटल में शराब का भंडारण किया गया है और वहां पार्टी चल रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से रॉयल स्टैग ब्रांड की एक सीलबंद (400 एमएल) और एक खुली हुई बोतल (700 एमएल) शराब बरामद की। इसके साथ ही चार मोबाइल फोन भी ज़ब्त किए गए। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में होटल मैनेजर सह संचालक चिंटु मिश्रा, चिरैया के बड़हरवा निवासी मुकेश कुमार, चिरैया बैद्यनाथपुर निवासी सचिन कुमार और पश्चिमी चम्पारण के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के परसाईन बरवत निवासी सुधांशु कुमार शामिल हैं।

पकड़े गए व्यक्तियों की चिकित्सकीय जांच कराई गई, जिसमें चिंटु मिश्रा, मुकेश कुमार और सुधांशु कुमार के शराब पीने की पुष्टि हुई है, जबकि सचिन कुमार की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक मृत्युंजय पासवान, अपर थानाध्यक्ष श्रीकांत चौहान, दारोगा राहुल देव वर्मा, अंकुल कुमार, मो। फिरोज और अमित राज सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे।

Motihari | Four people, including the operator, were arrested for having a liquor party at a hotel in Chhatauni; liquor bottles and mobile phones were seized.

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts