HomeBig Breakingआबू धाबी : एनएसए अजीत डोभाल ने यूएई के राष्ट्रपति से की...

आबू धाबी : एनएसए अजीत डोभाल ने यूएई के राष्ट्रपति से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को मिली नयी मजबूती

-

SHABD,Delhi, April 26,

नई दिल्ली। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान आबू धाबी में राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। इस उच्च स्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और अधिक सशक्त बनाना तथा क्षेत्रीय सुरक्षा और ऊर्जा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को विस्तार देना था।

यूएई में भारतीय दूतावास के अनुसार, बैठक के दौरान एनएसए अजीत डोभाल ने राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कीं। दोनों नेताओं ने विकसित होते क्षेत्रीय घटनाक्रमों के बीच आपसी हितों, द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने के रास्तों और सुरक्षा स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। उल्लेखनीय है कि हाल के वर्षों में भारत और यूएई के रिश्तों में अभूतपूर्व प्रगाढ़ता आई हैं, जिसमें व्यापार, निवेश और रक्षा क्षेत्र में सहयोग निरंतर बढ़ रहा हैं। डोभाल की इस यात्रा को खाड़ी क्षेत्र में भारत के रणनीतिक प्रभाव और ऊर्जा हितों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं।

Related articles

Bihar

Latest posts