spot_img
Friday, June 5, 2026
HomeBig Breakingश्रीलंका पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से की मुलाकात

श्रीलंका पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से की मुलाकात

-

SHABD,AIR HQ, April 19, 

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने साझा इतिहास और सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित बहुआयामी भारत-श्रीलंका संबंधों को और प्रगाढ़ करने के बारे में चर्चा की।

श्री राधाकृष्णन ने पड़ोसी प्रथम नीति की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। चर्चा में भारतीय आवास परियोजना और श्रीलंका में चक्रवात दितवाह से प्रभावित क्षेत्रों के लिए 45 करोड़ डॉलर के पैकेज के अंतर्गत कार्यान्वित की जा रही परियोजनाओं सहित विभिन्न पहलों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।

श्री राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या और अन्य नेताओं से भी भेंट करेंगे। उनका आज भारतीय समुदाय से भी मिलने का कार्यक्रम है। उपराष्ट्रपति दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर श्रीलंका में हैं।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

SHABD,Delhi, April 19,

नई दिल्ली | उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन श्रीलंका की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान रविवार को कोलंबो स्थित राष्ट्रपति सचिवालय पहुंचे, जहाँ उन्होंने श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई, जिसमें साझा इतिहास और मजबूत सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय रिश्तों को और गहरा करने पर विस्तृत चर्चा की गयी।

उपराष्ट्रपति ने भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ (Neighbourhood First) नीति को दोहराते हुए विकास कार्यों में सहयोग की प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान भारतीय आवास परियोजना और चक्रवात राहत सहायता जैसे प्रमुख विकास पहलों की समीक्षा भी की गयी। इससे पूर्व, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या से भी मुलाकात कर विभिन्न क्षेत्रीय विषयों पर संवाद किया।

उल्लेखनीय है कि भारत के ‘विजन सागर’ (MAHASAGAR) और ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति में श्रीलंका एक अत्यंत महत्वपूर्ण भागीदार है। हाल के उच्च स्तरीय राजनयिक प्रयासों के बाद हुई उपराष्ट्रपति की यह यात्रा दोनों देशों के बीच सदियों पुराने जन-जुड़ाव और रणनीतिक संबंधों को नई मजबूती प्रदान करेगी।

Related articles

Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts