HomeBreakingनेपाल के वीरगंज में एक साथ 12 हजार से अधिक छात्राओं को...

नेपाल के वीरगंज में एक साथ 12 हजार से अधिक छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी गयी

गणमान्य अतिथियों में अशोक वैद्य, महावाणिज्यदूत देवी सहाय मीणा, प्रतिनिधि सभा सदस्य प्रभु हजरा, प्रदेश सांसद वीणा शर्मा, प्रमुख जिला अधिकारी गणेश अर्याल, और एसपी कुमोद ढुंगेल उपस्थित थे।

वीरगंज का आदर्शनगर खेल मैदान बना ऐतिहासिक पल का गवाह

नेपाल से रक्सौल प्रतिनिधि अनिल कुमार।

वीरगंज के आदर्शनगर खेल मैदान में बुधवार को एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब देश के प्रख्यात सेल्फ डिफेंस ट्रेनर चीता यजनेश शेट्टी ने 12 हजार से अधिक छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी।

नेपाल में वीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेशमान सिंह। फोटो- देशवाणी।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ नेपाल सरकार के खाने-पानी मंत्री प्रदीप यादव ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। अपने संबोधन में उन्होंने वीरगंज महानगरपालिका के प्रयास की सराहना की और कहा-

मेयर राजेशमान सिंह की दूरदर्शी सोच के कारण वीरगंज की बेटियों का आत्मबल बढ़ा है।

मास्टर ट्रेनर श्री शेट्टी ने बताया कि आत्मरक्षा की कला भगवान की पूजा जैसी पवित्र है और यह संकट के समय में सहायक सिद्ध होती है।

यह भी पढ़ें-

कार्यक्रम में शामिल गणमान्य अतिथियों में अशोक वैद्य, महावाणिज्यदूत देवी सहाय मीणा, प्रतिनिधि सभा सदस्य प्रभु हजरा, प्रदेश सांसद वीणा शर्मा, प्रमुख जिला अधिकारी गणेश अर्याल, और एसपी कुमोद ढुंगेल उपस्थित थे।

कार्यक्रम का आयोजन नेपाल-भारत सहयोग मंच के समन्वय में हुआ और इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए भेजा गया है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देने का यह विश्व रिकॉर्ड माना जा रहा है।

In Birgunj, Nepal, self-defense training was given to over 12,000 female students simultaneously. सभी फेटो- देशवाणी।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular