spot_img
Sunday, May 31, 2026
HomeBreakingवीरगंज नेपाल में सामूहिक रूप से 10 हजार से अधिक छात्राओं को...

वीरगंज नेपाल में सामूहिक रूप से 10 हजार से अधिक छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जायेगी  

-

नेपाल। वीरगंज से अनिल कुमार।

वीरगंज नेपाल के महानगरपालिका द्वारा बुधवार को एक साथ सामूहिक रूप से 10 हजार से अधिक छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

नेपाल के वीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेशमान सिंह। DeshVani

मंगलवार को कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देने के लिए वीरगंज के एक होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ, जिसमें वीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेशमान सिंह ने बताया कि बेटियों को आत्मबल देना बहुत जरूरी है। बेटी सबल होगी तो वह अपनी सुरक्षा खुद कर सकती है। इसी सोच के साथ इस ट्रेनिंग कार्यक्रम को रखा गया है। 

भारत के प्रख्यात ट्रेनर चीता यजनेश शेट्टी अपनी टीम के साथ यहां पहुंच चुके हैं और बुधवार को छात्राओं को ट्रेनिंग देंगे। उन्होंने बताया कि इस ट्रेनिंग कैंप का उद्देश्य बेटियों को आत्मरक्षा का ज्ञान प्रदान करना है। एक ही स्थान पर एक बार में 10 हजार छात्राओं को ट्रेनिंग देने का यह ऐतिहासिक अवसर है। इस कार्यक्रम के साथ ही यह रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा, जो गौरव की बात है। 

इस ट्रेनिंग कैंप का आयोजन वीरगंज महानगरपालिका, नेपाल-भारत सहयोग मंच और अन्य संस्थाओं के सहयोग से किया जा रहा है। महानगरपालिका द्वारा भारत के प्रसिद्ध ट्रेनर श्री शेट्टी को बुलाया गया है, जिन्होंने बॉलीवुड के कई नामी कलाकारों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी है।

 ‘निर्भया’ कार्यक्रम के तहत श्री शेट्टी अब तक 10.5 लाख से अधिक बेटियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दे चुके हैं। उनका प्रशिक्षण भारत के अलावा अमेरिका, कनाडा, चीन, मलेशिया जैसे देशों में भी हुआ है और उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

प्रेस वार्ता को श्री शेट्टी के अलावा, अशोक वैद्य, उप मेयर इम्तेयाज आलम, गोपाल केडिया और राज ठाकुर उर्फ मास्टर थापा ने संबोधित किया। संचालन श्याम सर्राफ ने किया। बुधवार को सुबह 10 बजे से इस ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कक्षा 6 से लेकर 12 तक की छात्राओं के साथ-साथ वर्किंग युवतियों को भी ट्रेनिंग दी जाएगी। 

इसके लिए लगभग 12 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इतनी बड़ी संख्या में आने वाली छात्राओं के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए वीरगंज महानगरपालिका ने सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं।

Related articles

Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts