spot_img
Saturday, July 11, 2026
Homeबिहारमोतिहारीवरिष्ठ अधिवक्ता साधु शरण सिंह का निधन, पत्रकारिता और विधि जगत में...

वरिष्ठ अधिवक्ता साधु शरण सिंह का निधन, पत्रकारिता और विधि जगत में शोक की लहर

-

देश वाणी। निखिल।

मोतिहारी। जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता और पत्रकार सागर सूरज के पिता साधु शरण सिंह का असामयिक निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही मोतिहारी सिविल कोर्ट सहित पूरे जिले के प्रबुद्ध जनों और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है। वे अपने मिलनसार स्वभाव और न्यायिक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान के लिए जाने जाते थे।

अधिवक्त साधु शरण सिंह मोतिहारी सिविल कोर्ट के अत्यंत सम्मानित और खुशमिजाज अधिवक्ताओं में गिने जाते थे। उनका पत्रकारों, साहित्यकारों और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ गहरा आत्मीय लगाव था। उनके निधन को विधि जगत और समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति माना जा रहा है। शोक व्यक्त करने वालों ने उन्हें एक सरल हृदय मार्गदर्शक और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के रूप में याद किया है।

इस दुखद घड़ी में प्रेस क्लब मोतिहारी सहित विभिन्न पत्रकार संगठनों और बार एसोसिएशन के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए प्रबुद्ध जनों ने पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की है।

Motihari | Senior advocate Sadhu Sharan Singh passes away, journalism and legal world mourns.

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts