HomeUncategorizedबेतिया से चोरी की गयी बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम...

बेतिया से चोरी की गयी बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

Motihari |अमृता वर्मा |

जॉंच करने पर बाइक पश्चिम चंपारण के बेतिया निवासी अजय कुमार यादव की निकली।

मोतिहारी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ढेकहा फकीरा टोला से पुलिस ने चोरी की एक हीरो ग्लैमर बाइक के साथ एक शातिर बदमाश को रंगे हाथ धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान स्थानीय निवासी सुभाष प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त बेतिया से पिछले साल चोरी की गयी बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेखौफ घूम रहा था। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष कुमारी सुप्रिया ने बताया कि गुरुवार शाम सूचना मिली थी कि सुभाष के घर पर चोरी की बाइक मौजूद है, जिसका वह नियमित उपयोग करता है।

सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम ने ढेकहा में छापेमारी कर सुभाष को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान बाइक पर लगा नंबर प्लेट पिपराकोठी के एक अन्य व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड पाया गया। जब पुलिस ने वाहन के इंजन और चेसिस नंबर की गहराई से पड़ताल की, तो पता चला कि यह बाइक पश्चिम चंपारण के बेतिया निवासी अजय कुमार यादव की है। अजय ने पुष्टि की कि 24 अगस्त 2025 को बेतिया के सुप्रिया रोड स्थित एक मॉल के पास से उनकी बाइक चोरी हुई थी, जिसकी प्राथमिकी नगर थाने में पहले से दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। छापेमारी दल में प्रशिक्षु दारोगा सुभाष कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे।

Motihari |A youth was arrested for riding a bike stolen from Bettiah with a fake number plate.

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular