spot_img
Friday, June 19, 2026
Homeबिहारमोतिहारीढाका गांधी चौक के समीप मार्केट के गोदाम में लगी भीषण आग,...

ढाका गांधी चौक के समीप मार्केट के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख हुआ

-

SHABD,मोतिहारी, March 10,

ढाका (पूर्वी चंपारण) : ढाका गांधी चौक के समीप स्थित एक मार्केट के दूसरे तल्ले में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई। इस अगलगी की घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। मिली सूचना के अनुसार, आग मार्केट के अंदर स्थित ड्राई फ्रूट्स के एक गोदाम में लगी थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा सारा कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन दस्ते की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

हालांकि, जब तक आग बुझाई जाती, तब तक गोदाम के अंदर रखा ड्राई फ्रूट्स का बड़ा स्टॉक जल चुका था। अगलगी के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन करने में जुटी है।

Motihari | massive fire broke out in a warehouse near Dhaka’s Gandhi Chowk, burning goods worth lakhs to ashes. SHABD,मोतिहारी, March 10,

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts